ज्ञानं परमं बलम्

KNOWLEDGE IS POWER KEEP IT IN MIND

Tuesday 9 June 2015

कॉलेज व्याख्याता /नेट परीक्षा सीरिज 09/06/2015 -books


कॉलेज व्याख्याता /नेट /सिविल सेवा /APPभर्ती परीक्षा 09/06/2015-1


कॉलेज व्याख्याता /नेट /सिविल सेवा /APPभर्ती परीक्षा 09/06/2015

                                        भारत की संसद
  • भारतीय संसद के तीन अंग है –राष्ट्रपति ,लोकसभा ,राज्यसभा
  • संसद  सदस्यों का वेतन कौन निर्धारित करता है –संसद
  • कौनसी प्रथा संसदीय प्रणाली को भारत की देन  है –शून्य काल
  • एक वर्ष में संसद की बैठक कम से कम कितनी बार होनी चाहिए –दो बार
  • संविधान संसोधन के मामले में दोनों सदन यदि एक दुसरे से असहमत हो तो प्रस्ताव गिर जाता है अर्थात् उस पर सयुंक्त अधिवेशन का प्रावधान नहीं है
  • वर्तमान में संसद सदस्यों का प्रतिमाह वेतन है –50,000रूपये (नोट –भत्ते और अन्य सुविधाए अलग से )
  • भारत की संसद का शक्तिशाली सदन है –लोकसभा
  • संसद को भंग करने के लिए सक्षम है –राष्ट्रपति
  • साधारण विधेयक पर दोनों सदनो के मध्य मतभेद होने पर उनकी सयुंक्त बैठक कौन बुला सकता है --राष्ट्रपति
  • साधारण विधेयक पर दोनों सदनो के मध्य मतभेद होने पर  सयुंक्त बैठक की  अध्यक्षता कौन करता है –लोकसभा स्पीकर
  • संसदीय प्रणाली की सरकार को उत्तरदायी सरकार भी कहते है
  • भारतीय संसद का कौनसा सदन वित्तीय मामलो में अधिक शक्तिशाली है –लोकसभा (राज्यसभा वित्तीय विधेयको को केवल14 दिन तक विलम्बित कर सकती है )
  • भारतीय संसद का कौनसा सदन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया जाता है –लोकसभा
  • वर्तमान में किस राज्य का लोकसभा में सर्वाधिक सदस्य भेजने के मामले में दूसरा स्थान है –महाराष्ट्र
  • राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति )को संसद के दोनों सदस्य मिलकर चुनते है जबकि राज्यसभा के उपसभापति को केवल राज्यसभा के सदस्य चुनते है
  • लोकसभा में राष्ट्रपति दो एंग्लो इन्डियन समुदाय के सदस्यों को मनोनीत कर सकता है संविधान के अनुच्छेद 331 के  अनुसार