ज्ञानं परमं बलम्

KNOWLEDGE IS POWER KEEP IT IN MIND

Wednesday, 20 November 2019

भारतीय संविधान की प्रस्तावना

"हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को:

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की और एकता अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प हो कर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० "मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हज़ार छह विक्रमी) को एतद संविधान को अंगीकृत, अधिनियिमत और आत्मार्पित करते हैं."

*प्रस्तावना संविधान का सार है
* प्रस्तावना मे तीन प्रकार के न्याय और पाँच प्रकार की स्वतंत्रता का वर्णन है
* केशवानंद भारती वाद मे यह निर्णय दिया गया कि प्रस्तावना मे संशोधन संभव है
*प्रस्तावना जनता की सर्वोच्चता को इंगित करती है
*प्रस्तावना में एक बार 42 वे संविधान संसोधन द्वारा एक बार संसोधन भी किया जा चुका है।जिसके द्वारा इसमे 3 शब्द ,जोड़े गए

Tuesday, 19 November 2019

स्वतंत्रता


  • नकारात्मक और सकारात्मक स्वतंत्रता का क्या अर्थ है 
  • स्वतंत्रता का सामान्य अर्थ बताइए 
  • समानता के प्रकार समझाते हुए ,राजनितिक समानता ,आर्थिक समानता ,सामाजिक समानता को उदाहरण देकर समझाइये 
  • स्वतंत्रता  के मार्ग में मुख्य बाधाये  क्या है 
  • किसने 3 प्राकृतिक अधिकार बताये है 
  • नागरिक स्वतंत्रता और राजनितिक स्वतंत्रता को उदाहरण देकर समझाइये
  • स्वतंत्रता के बारे में जे.एस. मिल के विचार संक्षेप में बताइए 

Saturday, 16 November 2019

स्वतंत्रता और समानता

स्वतंत्रता 
स्वतंत्रता का अंग्रेजी पर्याय लिबर्टी शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द लाइबर liber से बना है जिसका अर्थ होता है बन्धनों का अभाव

स्वतंत्रता के लिए freedom (फ्रीडम )शब्द का भी प्रयोग किया जाता है
स्वंत्रता अधिकार का ही एक प्रकार है जो मानव के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है
अर्थ ---सामान्य शब्दों में स्वतंत्रता मानव विकास के लिए आवश्यक दशा से सम्बन्धित है अर्थात व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करने ,अपनी मर्जी अनुसार कार्य करने और वह सब कुछ करने की आजादी जो एक मनुष्य इच्छा करता है ,लेकिन मनुष्य पर कुछ युक्तियुक्त प्रतिवंध भी आवश्यक है नहीं तो एक की स्वतंत्रता दुसरे के लिए बाधा बन सकती है
होब्स के अनुसार "स्वतंत्रता का अभिप्राय निरोध व नियन्त्रण का सर्वथा अभाव है "

Friday, 15 November 2019

राजनीती विज्ञान कक्षा 12 टोपिक -न्याय

अध्याय 1

न्याय महत्वपूर्ण प्रश्न

  • न्याय का सामान्य अर्थ क्या है
  • प्लेटो के न्याय की विस्तार से व्याख्या कीजिये
  • वितरणात्मक न्याय से आप क्या समझते है
  • यूनानी विचारको ने न्याय के किस रूप की व्याख्या की है 
  • संत थॉमस एक्विनास ने न्याय का क्या अर्थ बताया है 
  • उपयोगितावादी विचारक किसे न्याय मानते है 
  • रिपब्लिक में न्याय का अर्थ क्या बताया गया है 
  • सामाजिक और आर्थिक न्याय में क्या अंतर है 
  • आइडिया ऑफ़ जस्टिस पुस्तक किसने लिखी है 

अन्य प्रश्न अगले अंक में शुभ रात्रि ||||

सुचना

प्रिय विद्यार्थियों 
आज से कक्षा 12 के राजनीती विज्ञान के लिए नोट्स और प्रश्नों की श्रृंखला शुरू की जा रही है जो लगातार आपकी परीक्षा तक जारी रहेगी 

आपको हर सप्ताह विषय सामग्री देने का प्रयास रहेगा 
धन्यवाद ||

Wednesday, 18 September 2019

uno summit 2019


संयुक्त राष्ट्र संघ की 74वीं महा सभा 17 सितंबर को न्यूयार्क स्थित यूएन मुख्यालय में उद्घाटित हुई। यूएन महासचिव एंटोनिओ गुटरेस और 74वीं महा सभा के अध्यक्ष तिज्जानी मोहम्मद ने जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को बहुपक्षीयवाद की सक्रिय रक्षा करनी चाहिए और एक साथ मानव जाति के सामने मौजूद मुसीबतों व चुनौतियों का निपटारा करना चाहिए।
उद्घाटन समारोह में गुटरेस ने कहा कि विश्व को प्रबल व कारगर बहुपक्षीय संस्था की जररूत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर बनाया जाना चाहिए। यूएन महा सभा एक खास व अनिवार्य मंच है। वार्तालाप व समझ को मजबूत करना देशों के बीच विश्वास में कमी को खत्म करने के लिए अति महत्वपूर्ण है।
गुटरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ सरकारों के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, साथ ही उसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग को प्रगाढ़ करना चाहिए। साथ ही इसे उद्यमों, समुदायों और अन्य पक्षों के साथ और घनिष्ट संबंध स्थापित करने की आवश्यकता है।
वर्तमान महा सभा की मुख्य थीम है बहुपक्षीय प्रयास से गरीबी उन्मूलन, श्रेष्ठ शिक्षा को आगे बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन कार्यवाई और समावेश। महा सभा की आम बहस 24 सितंबर से शुरू होगी। मौके पर न्यूयार्क स्थित मुख्यालय में जलवायु परिवर्तन कार्यवाई शिखर सम्मेलन, अनवरत विकास के लक्ष्य संबंधी शिखर सम्मेलन आदि कई उच्च स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन भी किया जाएगा।

Monday, 3 September 2018

https://uparmalclass.blogspot.com. 


now with https security 

Tuesday, 18 July 2017

राष्ट्रपति का चुनाव 2017

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल  24जुलाई को समाप्त हो  रहा है |भारत में राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव 17 जुलाई को सम्पन्न हुए ,इन चुनावो में सांसद को के लिए हरा बेलट पेपर और विधायको के लिए गुलाबी बेलट पेपर रखे गये ,उल्लेखनीय है कि सांसद और विधायक दोनों ही किसी भी राज्य में बनाये गए मतदान केन्र्द या दिल्ली में कही भी जाकर मतदान कर सकते है | देश के 14 वे राष्ट्रपति के लिए ये चुनाव हुए है जिनकी मतगणना 20 जुलाई को होगी|
एक बात और उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति को वोट देते समय मतदाताओ को वोट देने की पूरी आजादी होती है और कोई भी पार्टी अपने सदस्यों के लिए व्हिप जारी नहीं कर सकती है ,व्हिप का शाब्दिक अर्थ कोड़ा या चाबुक होता है लेकिन संसदीय मामलो में इसका अर्थ पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार प्रतिबद्ध रहकर वोट आदि देना है और उसके कहे अनुसार कार्य करना है |राष्ट्रपति चुनाव में कुछ सांसद उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन्स और रोक के कारण वोट नहीं दे पाए थे |

राष्ट्रपति के मुख्य निर्वाचन अधिकारी लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा है ये भी उल्लेखनीय तथ्य है कि लोकसभा सचिवालय ही भारतीय निर्वाचन आयोग का यह महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न करवाता है |मतदान के लिए दिल्ली सहित राज्यों में कुल 32मतदान केंद्र बनाये गये  थे |

Saturday, 15 July 2017

july2017- second week -some important facts

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख –विमल गुरुंग
मालाबार युद्धाभ्यास –भारत अमेरिका  और जापान के बीच बंगाल की खाड़ी में
इंदु सरकार- ये मधुर भंडारकर की एक फिल्म है जो भारत  में लगाये गये 1975के आपातकाल पर आधारित है
त्रिपुरा में नये राज्य  तिपरालेंड की मांग करने वाला संगठन –IPFTइंडिजिनस पीपल फॉर त्रिपुरा
विश्व जनसँख्या दिवस 2017की थीम है फेमिली प्लानिंग: –इम्पावरिंग पीपल डेवलपिंग नेशन
राष्ट्रिय शिक्षा निति के निर्धारण के लिए केंद्र सरकार ने एक समिति बनाई है जून 2017में  –के .कस्तूरीरंगन समिति

Wednesday, 12 July 2017

आइये जाने कुछ समसामयिक तथ्यों को जुलाई माह 2017

  •  भारत  के नये महान्यायवादी बने है – k.kवेणुगोपाल
  • देश के नये21 वे  मुख्य चुनाव आयुक्त बने है –अचल कुमार जोती ,उल्लेखनीय है कि इस पद पर  नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और इस नियुक्ति में विपक्ष के नेता  की सलाह या किसी समिति की सिफारिश का प्रावधान नहीं है |
  • 12 वा G-20 सम्मेलन जर्मनी के हेम्बर्ग में आयोजित किया गया
  • भारत में 2018में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के लिए आसियान देशो के सभी 10 राष्ट्राध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है 
  • क्या है दोहरी नागरिकता और ओवरसीज सिटिजनशिप जानिए-Overseas citizen of india को समझने के लिए आपको सबसे पहले Overseas Citizenship of India को समझने की जरूरत है और वो इस तरह है कि जब नार्थ अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिको के द्वारा  यानि दोहरी नागरिकता की मांग बड़े पैमाने पर की गयी तो सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए Aug 2005 में Citizenship act 1955 में कुछ बदलाव करते हुए एक नई स्कीम को लांच किया गया जिसे  ‘Overseas Citizenship of India’ नाम दिया गया और जिस नागरिक के पास आवेदन  करने के बाद उसे यह नागरिकता हासिल हो जाती है उसे Overseas citizen of india कहते है |उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में भारतीय प्रधानमन्त्री ने अपनी इजरायल यात्रा के दौरान वहा काम कर रहे भारतीयों के लिए oci कार्ड का तोहफा दिया था 

Sunday, 25 June 2017

आइये श्रद्धांजलि दे दे जस्टिस पी.एन.भगवती को

जून के माह में ही जस्टिस पी.एन.भगवती का निधन हो गया है जिसे संविधान और राजनीती विज्ञान पढने वाले लोग तो हमेशा याद रखेंगे |
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीएन भगवती का 95 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया . बता दें कि जस्टिस भगवती को भारत में जनहित याचिकाओं की अवधारणा के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है. जस्टिस भगवती भारत के 17वें मुख्य न्यायाधीश थे. वे जुलाई1985 से दिसंबर 1986 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे|
 भारतीय न्यायिक व्यवस्था में उत्तरदायित्व की शुरूआत करने का श्रेय जस्टिस भगवती को ही जाता है.जनहित याचिका के साथ उन्होंने लोगो के मूल अधिकारों की भी रक्षा की. अपने एक अहम फ़ैसले में उन्होंने कहा था कि क़ैदियों के भी मानवाधिकार हैं. बता दें कि 1978 में जस्टिस भगवती ने मेनका गांधी पासपोर्ट मामले में अहम फ़ैसला देकर जीवन के अधिकार की व्याख्या कर आदेश दिया था कि किसी व्यक्ति के आवागमन पर रोक नहीं लगाई जा सकती है.एक व्यक्ति के पास पासपोर्ट रखने का अधिकार है|

स्मरण रहे कि दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने 2 जुलाई 1977 को मेनका गांधी को भारतीय पासपोर्ट एक्ट की धारा 10(3) सी के तहत जनहित में एक सप्ताह के भीतर अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिए कहा था. जिसे बाद में मेनका ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी |

Friday, 16 June 2017




Thursday, 15 June 2017

THIS WEEK 15 JUNE 2017 IMPORTANT NEWS AND FACTS


  • मध्यप्रदेश में किसानो की गोली लगने से मौत के मामले में सरकार ने एक सदस्यीय जैन आयोग गठित किया
  • ढ़ीगरा आयोग का सम्बन्ध हरियाणा में रोबर्ट वाड्रा के भूमि घोटाले से सम्बन्धित है
  • हाल ही में निति आयोग ने देश के विकास के लिए 3 साल के विकास का रोडमेप या योजना तेयार की ये और पंचवर्षीय योजना को समाप्त कर दिया गया है
  • हाल ही में इच्छा म्रत्यु पर किस आयोग ने रिपोर्ट दी है –विधि आयोग
दार्जिलिंग मुद्दा
संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अनुसूचित जातियों और जनजातियो का विशेष प्रशासन का प्रावधान है –अनुच्छेद 244(सन्दर्भ दार्जिलिंग में बांग्ला भाषा को अनिवार्य करने का विरोध )
लैंग्वेज इम्पिरियालिज्म नाम दिया गया है - दार्जिलिंग में बांग्ला भाषा को अनिवार्य करने को
गोरखा लेंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन वहा कार्य कर रहा है स्थानीय प्रशासन के लिए और इसमें गोरखा जनमुक्ति मोर्चा GJM  का बहुमत है जो इस मामले का विरोध कर रहा है
  • पनामा ने हाल ही में ताइवान से सम्बन्ध समाप्त करते हुए चीनी गणराज्य से सम्बन्ध जोड़ लिए है ,और चीन की वन चाइना पालिसी का समर्थन किया है ,इस पर ताइवान ने पनामा को स्वार्थी बताया है |
  • (उल्लेखनीय है कि वन चाइना पालिसी और वन चाइना प्रिंसिपल में अंतर है )

Monday, 12 June 2017

आज की राजनितिक खबरे सन्दर्भ जून 12 ,2017

  • स्वामीनाथन समिति का संबंध है –किसानो की आर्थिक स्थिति और उनके उत्पादों के मूल्य को लेकर
  • भारत में टेली लॉ सेवा –दूरस्थ क़ानूनी सेवा का उद्घाटन जून 11 - 2017  (सन्दर्भ नीति निर्देशक तत्व अनुच्छेद 39क  )
  • यूरोप में दक्षिण पंथी राजनितिक दलों का बढ़ता वर्चस्व –इटली ,ब्रिटेन फ़्रांस (ये सभी दल वैश्वीकरण के  विरोधी है और यूरोपीय संगठन से बाहर निकलने का समर्थन करते है )
  • NGTके  निर्णय और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार किसी भी टाइगर सफारी या अभ्यारण्य का केवल 20 प्रतिशत भाग ही केवल पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है 
  • सेवागिरी -यह भारतीय जनता पार्टी की एक पत्रिका है इसमें पार्टी के नैतिक मूल्यों को प्रकाशित किया जायेगा 



Sunday, 11 June 2017

आज की कुछ खबरे राजनितिक जगत की 11जून 2017

  • GST परिषद की 16 वी बैठक नई दिल्ली में आज 
  • गोवा में पंचायतो के चुनाव आज जारी
  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 24 अप्रेल को मनाया जाता है
  • सोमित्र चटर्जी (बांग्ला कलाकार )को फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है –लीजन दी ओनर
  • भारत को परमाणु उर्जा के लिए वर्तमान में सर्वाधिक युरेनियम की आपूर्ति कजाकिस्तान देश करता है
  • ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 में पारित किया गया है (हाल ही में न्याय मित्र की नियुक्ति के संदर्भ में )
  • ब्रिटेन में टेरेजा में ने पुनः सरकार बनाने का दावा पेश किया है उन्हें उत्तरी आयरलेंड की पार्टी डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट समर्थन दे रही है |

Thursday, 8 June 2017

राष्ट्रपति चुनाव 2017

चुनाव आयोग ने किया एलान,17 जुलाई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव*
नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी नसीम जैदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 20 जुलाई को मतों की गिनती होगी।
चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। उसके बाद 14वें राष्ट्रपति को चुना जाएगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जून है। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख एक जुलाई है। आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 14 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा।
राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया
राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन अप्रत्यक्ष मतदान के जरिए किया जाता है। इसमें जनता की जगह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रपति को चुनते हैं। राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचन मंडल या इलेक्टोरल कॉलेज करता है। इसमें संसद के दोनों सदनों तथा राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
दो केंद्र शासित प्रदेशों, दिल्ली और पुद्दुचेरी के विधायक भी चुनाव में हिस्सा लेते हैं जिनकी अपनी विधानसभाएं हैं।
राष्ट्रपति चुनाव जिस विधि से होता है उसका नाम है – आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर एकल हस्तांतरणीय मत द्वारा।
राष्ट्रपति चुनाव की वर्तमान व्यवस्था 1974 से चली आ रही है और ये 2026 तक लागू रहेगी। इसमें 1971 की जनसंख्या को आधार माना गया है।
राष्ट्रपति चुनाव 2017
कुल वोट- 10,98,882
जीत के लिए
कुल वोट 50% + 1 वोट यानि 5,49,442
वोट का मूल्य
राष्ट्रपति चुनाव में अपनाई जानेवाली आनुपातिक प्रतनिधित्व प्रणाली की विधि के हिसाब से प्रत्येक वोट का अपना मूल्य होता है। सांसदों के वोट का मूल्य निश्चित है मगर विधायकों के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्यों की जनसंख्या पर निर्भर करता है। जैसे देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य 208 है तो सबसे कम जनसंख्या वाले प्रदेश सिक्किम के वोट का मूल्य मात्र सात।
प्रत्येक सांसद के वोट का मूल्य 708 है।
भारत में अभी 776 सांसद हैं। 543 लोकसभा सांसद और 233 राज्य सभा सांसद।
776 सांसदों के वोट का कुल मूल्य है – 5,49,408 (लगभग साढ़े पाँच लाख)
भारत में विधायकों की संख्या है 4120
इन सभी विधायकों का सामूहिक वोट है 5,49,474 (लगभग साढ़े पाँच लाख)
इस प्रकार राष्ट्रपति चुनाव में कुल वोट हैं – 10,98,882 (लगभग 11 लाख)
विधनसभा चुनाव से पहले एनडीए की स्थिति
एनडीए को अपना राष्ट्रपति बनाने के लिए कुल वोट चाहिए 5,49,442
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले- 4,50,000
विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की स्थिति
एनडीए के पास कुल वोट 5,32,000
समर्थन- ऐसे में अगर एनडीए को बीजेडी और एआईएडीएमके का समर्थन मिल जाता है तो यह आंकड़ा पहुंच जाएगा-6,28,195
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कोई भी दल अपने सदस्यों को किसी भी उम्मीदवार को वोट डालने के लिए व्हिप जारी नही कर सकता है |

Sunday, 13 March 2016

कॉलेज व्याख्याता exam post 14 march 2016


  • लोकसभा का स्पीकर अपना इस्तीफा देता है -डिप्टी स्पीकर को 
  • उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते है -संसद के सभी सदस्य (मनोनीत +निर्वाचित )
  • भारत का संवैधानिक प्रधान है -राष्ट्रपति 
  • किसी राज्य के नाम और सीमा में परिवर्तन का अधिकार है -भारत की संसद को 
  • अरुणाचल प्रदेश का पूर्व नाम क्या था -NEFA
  • किसी राज्य में विधानपरिषद का गठन और समाप्ति किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है -169
  • किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति लोकसभा को भंग करता है -अनुच्छेद 85
  • राज्यपाल को किसी सजा के कम करने का अधिकार दिया गया है संविधान के अनुच्छेद 161में 
  • उच्चतम और उच्च न्यायालय की कार्यकारी भाषा होती है -अंग्रेजी 
  • भारत में उच्च न्यायालयो की वर्तमान सदस्य संख्या है -24
  • भारत के किस एक राज्य में समान नागरिक संहिता लागु है -गोवा 

Thursday, 10 March 2016

कॉलेज व्याख्याता exam post 10 march 2016

1    संसद के सयुंक्त अधिवेशन को कौन बुलाता है –राष्ट्रपति
संसद के सयुंक्त अधिवेशन की बैठक कौन करता  है-लोकसभा सपीकर
लघु संविधान किसे कहते है -42 वे संविधान संसोधन को
भारत में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली प्रथम महिला कौन थी –केप्टन लक्ष्मी सहगल
राष्ट्रपति की क्षमादान की शक्ति का वर्णन किस अनुच्छेद में  है- अनुच्छेद 72
अशोक मेहता कमेटी (1977)में कितने सदस्य थे
लोकसभा के लिए गणपूर्ति कितनी सदस्य- 1/10 सदस्य 
 देश की आजादी के बाद संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी-31अक्टूबर 1947
संविधान सभा ने कितनी समितियों के माध्यम से कार्य किया था -13
संविधान सभा  के किस अधिवेशन में सदस्यों ने संविधान पर हंस्ताक्षर किये थे -12 वे अधिवेशन में
भारत में पहली बार अन्तर्राज्यीय परिषद् का गठन कब किया गया था -जून 1990 में 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग  के  वर्तमान अध्यक्ष-श्री न्यायमूर्ति एच एल दत्तू

Monday, 7 March 2016

कॉलेज व्याख्याता exam post 7 march 2016


  • किस लोकसभा का कार्यकाल सबसे कम था - 12 वी लोकसभा 
  • न्यूडील का सम्बन्ध किस अमेरिकी राष्ट्रपति से है -डी. रूजवेल्ट 
  • दि सेवन सिस्टर्स पुस्तक की रचना किसने की -एंथनी सेम्सन्स
  • कोंग्रेस फॉर डेमोक्रेसी का गठन किसने किया -बाबु जगजीवन राम ने
  • सयुंक्त राष्ट्र संघ में सुरक्षा परिषद् को वीटो देने का प्रावधान किस सम्मलेन में किया गया -याल्टा सम्मलेन में 

Friday, 4 March 2016

कॉलेज व्याख्याता exam post 4march 2016

  • जनवरी 2016 में फ़्रांस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा की शुरुआत किस स्थान से हुई-चंडीगढ़ से
  • सयुंक्त राष्ट्र संघ का जलवायु सम्मलेन कहा हुआ –पेरिस में दिसम्बर 2015 में
  • देश के नए सुचना आयुक्त बने है –आर.के.माथुर (इस पद का कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है )
  • हाल में चर्चित –प्रतापगढ़/प्रताप  का किला किस जिले में है जहा बड़ी मात्रा में उत्खनन सामग्री और ताम्बे के सिक्के मिले है –भरतपुर
  • न्यू लेवियाथन पुस्तक किसने लिखी –कोलिंगवुड ने